Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, चिल्लाते ही भागा आरोपी, केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: देवभूमि को कुछ बदमाश लोग गंदा करने पर तुले हुए हैं। जिले में कई दफा दुष्कर्म से जुड़ी खबरें सामने आती रही हैं। इस बार हल्द्वानी के राजपुरा इलाके में हुई घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हुआ यह कि राजपुरा क्षेत्र में एक पड़ोसी महिला के कमरे में जा घुसे युवक ने पहले बत्ती बुझाई और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना चाहा। गनीमत तो यह रही कि महिला के शोर मचाते ही युवक भाग खड़ा हुआ। अब कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:फिर पकड़े गए नशे के सौदागर,मुखानी पुलिस ने 1.44 किलो चरस के साथ महिला को पकड़ा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आदेश जारी,सड़क पर फेंका मास्क तो लगेगा 500 रुपए का जुर्माना

घटना हल्द्वानी के राजपुरा वार्ड नंबर 13 की है। 23 फरवरी की रात थी और रात के करीबन नौ बजे थे। महिला अपने कमरे में सो रही थी कि तभी पड़ोस में रहने वाला राजू पुत्र बच्चू उसके कमरे में आ गया। कमरे में घुसने के बाद पहले तो उसने लाइट का बल्ब निकाल दिया, जिससे कमरे में अंधेरा छा गया।

अंधेरा होने के बाद युवक महिला के बिस्तर में जा घुसा। इसके बाद वह महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो बगल के कमरे में सोई उसकी बेटी आई। बेटी के आते ही आरोपित मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बड़ी खबर: कैशल पंत और मोहन सिंह मेहरा समेत 17 बनें राज्यमंत्री

यह भी पढ़ें: देहरादून समेत हल्द्वानी में बढ़ा रोडवेज बसों का किराया,अब सिटी बस की यात्रा भी करेगी जेब ढीली

अब जब शोर की आवाज़ सुनाई दी तो मोहल्ले के और भी लोग घटना की जगह पर इकठ्ठे हो गए। आरोपित की खोजबीन हुई मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अब महिला ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

एसएसआई ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला ने जो शिकायत दी है उसके आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक महिला दारोगा मामले की जांच कर रही है। आरोपों में सत्यता मिलने पर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पंकज गहतोड़ी को बधाई…18 साल की उम्र में हुआ भारतीय वायुसेना में चयन

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद अनिल बलूनी का बयान,त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे सीएम पद का चेहरा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top