Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड के पंकज गहतोड़ी को बधाई…18 साल की उम्र में हुआ भारतीय वायुसेना में चयन

Ad

खटीमा: राज्य का नाम जहां आता है, वहां भारतीय सेना की बात होती है। भारतीय सेना में शामिल होने का सपना उत्तराखंड का हर युवा कभी का कभी तो देखता ही है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं का पहला लक्ष्य भारतीय सेना में शामिल होने का होता है लेकिन गिनती को लोगों को ही भारतीय सेना की वर्दी पहनने का गौरव हासिल होता है। ऐसा ही कुछ हुआ है खटीमा के पंकज गहतोड़ी के साथ….

ADVERTISEMENTS Ad

देशसेवा का जज़्बा दिल में लिए जनपद ऊधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के रहने वाले युवक पंकज गहतोड़ी को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पंकज का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है।

बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल में रहे पंकज ने जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर से कक्षा बारहवीं ( 2020) तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपने ही शहर में खटीमा महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की और उन्होंने वायुसेना में जाने का सपना देखा। उन्होंने इसके लिए तैयारी भी तुंरत शुरू कर दी और पहले ही प्रयास में सफलता IAF की परीक्षा क्लिर कर दी।

पंकज के पिता माधवानंद गहतोड़ी खटीमा में ही ख़ुद का कारोबार करते है। माता हेमा गहतोड़ी गृहणी हैं। पंकज मूलरूप से चंपावत ज़िले की पाटी तहसील के ग्राम बड़ेत के रहने वाले हैं। पंकज ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और पढ़ाई में उनकी मदद करने वाले बढ़े भाई कपिल को दिया है। पंकज की कामयाबी के बाद उनके निवास पर लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। वहीं तमाम रिश्तेदार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। परिजनों ने बताया कि पंकज दो साल की ट्रेनिंग के लिए बेंगलूरु रवाना होंगे। उन्हें 8 मार्च के ट्रेनिंग ज्वाइन करनी है। हल्द्वानी लाइव की टीम की ओर से पंकज को उनकी कामयाबी के लिए बधाई…

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,कॉर्ल के साथ ग्राहक बनकर पहुंचा नेता भी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:1 मार्च से खुलेंगे सभी कॉलेज,कुलपतियों, उच्च शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारियों को आदेश जारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फौजी की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा बहु ने पिलाया जहर, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में युवती ने ऑर्डर किया पिज्जा, मोबाइल पर आया 60 हज़ार रुपए कटने का मैसेज

यह भी पढ़ें: नैनीताल: स्कूल गई दो बहनों ने किया सुसाइड, खेत में मिला शव

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, गैरसैंण की जरूरत के लिए फिर उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर पर खाया जहर

यह भी पढ़ें: विजय हजारे में जारी है उत्तराखंड का विजयरथ, मणिपुर के खिलाफ जीत में चमके मयंक और जयबिष्टा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस बनी टीचर, इंटर कॉलेज में पढ़ाई फिजिक्स और मैथ्स

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:डिग्री कॉलेज प्रैक्टिकल देने गई छात्रा वापस नहीं लौटी घर, परिजन पहुंचे कोतवाली

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top