Nainital-Haldwani News

जाम मुक्त होगा हल्द्वानी, डीएम गर्ब्याल ने कहा मुखानी और मंगलपड़ाव में बनाएंगे फ्लाईओवर

Ad

हल्द्वानी: शहर में जाम की समस्या तो जैसे आम हो चली है। इस समस्या का निराकरण करने के लिए ना जाने कितने ही पैंतरे अलग अलग सरकार ने अपनाए हैं। जिनमें से कई बार तो यह पैंतरे सिर्फ बातों में उलझ कर रह गए और कई बार जमीन पर आने से पहले ही ध्वस्त हो गए। ऐसे में इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब नैनीताल के नए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिम्मेदारी अपने सर पर उठा ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल नैनीताल के नए डीएम ने कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार पत्रकारों से वार्ता की। डीएम ने कहा कि हल्द्वानी जैसे मुख्य शहर को जाम से दूर रखना पहली प्राथमिकता रहेगी। उनका कहना है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा। जिसके लिए शहर में 2 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। जिसमें मंगलपड़ाव और मुखानी चौराहे पर फ्लाईओवर की बात चल रही है। इसके अलावा हल्द्वानी की टैक्सी स्टैंड को भी शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुरंग में फंसे 35 लोगों से बचाव दल केवल 30 मीटर है दूर, पूरा भारत कर रहा है दुआ

यह भी पढ़ें: डीएम गर्ब्याल का प्लान, ऐसे बढ़ाया जाएगा नैनीताल का Tourism,स्थानीय लोगों को देगें ट्रेनिंग

डीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बात के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस संबंध में शहरी विकास सचिव से भी बातचीत हुई है। अधिकारियों से इस बारे में संभावनाएं तलाशने और एस्टीमेट बनाने को कहा जाएगा। खासकर जाम की समस्या को लेकर गर्ब्याल काफी गंभीर दिखे। जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर बनने की ज़्यादा संभावनाएं मंगलपड़ाव और मुखानी चौराहा में तलाशी जा रही हैं। इन दोनों जगहों पर ही जाम की समस्या अधिक देखने को मिलती है। चाहे कोई भी पहर हो, यह दोनों जगह ट्रैफिक के लिहाज़ से हल्द्वानी की व्यस्ततम जगह हैं।

इसलिए इस बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है। इसके अलावा नैनीताल के नए डीएम ने यह भी कहा कि शहर में दो अंडरग्राउंड पार्किंग भी बनाए जाने की संभावनाएं ढूंढी जा रही हैं। साथ ही हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर स्थित टैक्सी स्टैंड को भी शिफ्ट करने की बात चल रही है। बता दें कि टैक्सी स्टैंड के इस रोड पर होने से यहां काफी भीड़ लगे रहती है।

यह भी पढ़ें: NTPC में जारी है रेस्क्यू,टनल में फंसे DGM जीत सिंह ठाकुर,अब तक कोई सुराग नहीं

यह भी पढ़ें: बहन पूछ रही है जीजा कैसे हैं… कुदरत ना जाने किस जन्म का बदला हमसे ले रही है

क्या रहे बड़े वादे

1.  मल्लीताल में मस्जिद से लेकर जल संस्थान तक नाले को कवर कर यहां पार्किंग बनाई जाएगी

2. नैनीताल में सैलानियों का दबाव कम करने के लिए भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल और ओखलकांडा में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा

3.  नैनीताल में छोटे पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे

4. जिले में रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी

5. पर्यटन और उद्यान के दिशा में विशेष काम करने के साथ साथ एस्ट्रो टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा

6. ऐतिहासिक बैंड स्टैंड में नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग से बातचीत की जाएगी

7. हर ब्लॉक में एक मॉडल गांव बनाया जाएगा

8. पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण पहाड़ी शैली में होगा

9. पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु जगह-जगह नक्काशीदार सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे

10.  नर्सरी व सेब के नये बागान स्थापित कर किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए हिमाचल से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे

11.  भीमताल में इसी वितीय वर्ष से समूह आधारित सेब की नर्सरी स्थापित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी समेत तीन तहसीलों में सस्ती हुई जमीन,पहले से कम रुपयों में बन सकेगा आपके सपनों का आशियाना

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में छूटी नौकरी लेकिन हार नहीं मानी, हल्द्वानी में शुरू की स्पेशल Tea शॉप

ADVERTISEMENTS Ad
To Top