Nainital-Haldwani News

बर्ड फ्लू: हल्द्वानी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, ड्रोन से पक्षियों पर रखी जा रही है नज़र

Ad

हल्द्वानी: जब कोरोना के खात्मे की बारी आई तो एक और खतरा सिर पर मंडराने लगा। होने को तो अभी प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। मगर रोज़ाना हरेक शहर में बढ़ती संख्या में पक्षियों का मृत मिलना सरकार के साथ साथ आम लोगों में भी दहशत फैला रहा है। बहरहाल सरकार बर्ड फ्लू को ज़रा भी नज़रअंदाज़ करने की फिराक में नहीं है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बर्ड फ्लू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल वन विभाग ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए तराई केंद्रीय वन प्रभाग के दो आरओ का नंबर जारी किया है। इसमें हल्द्वानी आरओ का नंबर 9412980709 है जबकि रुद्रपुर आरओ का नंबर 9761374845 है। इन नंबरों पर संपर्क कर लोग मृत पक्षियों की सूचना विभाग को दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मिनटों में पूरा होगा आपका सफर, पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

यह भी पढ़ें: बेसिक शिक्षक की बैकलॉग और नई भर्ती, चयन प्रक्रिया का टाइम टेबल तैयार

वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त जीवन चंद्र जोशी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन नंबरों को इसलिए जारी किया गया है ताकि विभाग को मृत पक्षियों के बारे में तुरंत के तुरंत लोगों से जानकारी मिलती रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके वृत्त के अधीन तो अभी तक किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि रोज़ाना जो पक्षी मृत मिल रहे हैं उनकी जांच भी की जा रही है। जिसके बाद कई एक पक्षियों में अभी तक बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है।

वन प्रभाग हल्द्वानी भी लापरवाही नहीं बरत रहा है। इसके अंतर्गत शारदा बैराज क्षेत्र में भी वन विभाग नाव की मदद से गश्त कर रहा है। इतना ही नहीं आसमान से भी विभाग द्वारा पैनी नज़र बनी हुई है। बता दें कि वन विभाग ड्रोन का इस्तेमाल भी निगरानी रखने के लिए कर रहा है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में होटल संचालक पर 10 हजार का जुर्माना, बिना आईडी दिया था कमरा, पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़ें: नैनीताल:जनेऊ संस्कार समारोह में हंगामा, युवती से मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में पुलिस ने बचने के लिए स्मैक की होम डिलीवरी कर रहे नशे के सौदागर

यह भी पढ़ें: विजिलेंस की टीम ने 20 घरों में मारा छापा, सब के सब निकले बिजली चोर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top