Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में जिस दोस्त ने रहने को घर दिया,उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया युवक,कोतवाली पहुंचा मामला

Ad

हल्द्वानी: जिस दोस्त ने रुकने के लिए छत का सहारा दिया। उसी की पत्नी को भगा ले गया दोस्त। जमाना बदल गया है। यहां कब क्या हो जाए। कहा नहीं जा सकता। बहरहाल परेशान होकर पति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने साथ जेवर और नगदी भी ले गई है। खैर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में हुई यह घटना चिंताजनक तो है। यहां आवास विकास में रहने वाले युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि बीते मंगलवार को उसका दोस्त किच्छा निवासी रवि उसके घर आया। बताया कि वह नौकरी की तलाश में यहां आया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट फैंस मायूस,IPL निलामी में किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खरीददार

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना:पांच किलोमीटर सुरंग बनकर तैयार,मार्च तक 50 प्रवेश द्वार का लक्ष्य

अब शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में रवि उसके घर पर रुक गया। अब हुआ यूं कि बुधवार को जब पीड़ित किसी काम से बाहर गया तो उसके मोबाइल पर कॉल आया। जिसे उठाने पर दूसरी ओर से युवक ने अपना नाम अभिषेक बताया। युवक कॉल पर पीड़ित से पत्नी को तलाक देने को कहने लगा।

अगले दिन यानी गुरुवार 17 फरवरी को रवि उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार पत्नी अपने साथ करीब छह तोला सोने के जेवर और साथ ही एक लाख की नगदी भी रख कर ले गई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद पुजारा IPL में लौटे,7 साल बाद ही धोनी के साथ करेंगे ड्रेसिंग रूम शेयर, 50 लाख में बिके

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी शेमफार्ड स्कूल में NCC प्रशिक्षण का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे PM मोदी

यह भी पढ़ें: क्रिस मॉरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,16.25 करोड़ में RR ने खरीदा

यह भी पढ़ें: आईपीएल-14:ग्लेन मैक्सवेल की विराट कोहली की टीम में एंट्री, RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

ADVERTISEMENTS Ad
To Top