Sports News

उत्तराखंड क्रिकेट फैंस मायूस,IPL निलामी में किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खरीददार

Ad

हल्द्वानी: राज्य के क्रिकेट फैंस आईपीएल निलामी के बाद निराश हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों का नाम आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में शामिल था लेकिन किसी को खरीददार नहीं मिला। फैंस को उम्मीद थी कि इस बार के आईपीएल में उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की एंट्री होगी। उत्तराखंड के दीक्षांशु नेगी, जयबिष्टा और करणवीर कौशल का नाम सूची में शामिल था। आईपीएल निलामी अर्जुन तेंदुलकर की बोली के साथ खत्म हुई, जिन्हें 20 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं उत्तराखंड निवासी पवन नेगी को केकेआर ने 50 लाख रुपए में खरीदा। उत्तराखंड के कुल 7 खिलाड़ी ऑक्शन सूची में शामिल थे लेकिन एक को ही आईपीएल का टिकट मिला। पवन नेगी  साल 2016 आईपीएल में वह सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे। दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा। पवन नेगी चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। बता दें कि आयुष बडोनी ( दिल्ली), करणवीर कौशल ( उत्तराखंड), पवन नेगी ( दिल्ली) अभिमन्यु ईश्वन ( बंगाल), आर्यन जुयाल ( उत्तर प्रदेश), दिक्षांशु नेगी ( उत्तराखंड) और जय बिष्टा ( उत्तराखंड) का नाम ऑक्शन सूची में शामिल था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top