Nainital-Haldwani News

मुंबई इंडियन्स में शामिल हुए हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी,IPL के आगाज़ से पहले उत्तराखंड में जश्न

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश की क्रिकेट टीम का उभरते हुए सितारे दीक्षांशु नेगी आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की जर्सी में नज़र आएंगे। विजय हज़ारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के बाहर हो जाने के बाद इस खबर ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। आपको बता दें कि दीक्षांशु को नीलामी में खरीददार नहीं मिला था मगर उनपर एमआई और केकेआर की टीम की नजरें थीं। दीक्षांशु की इस सफलता पर शहर भर और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि नौ अप्रैल से आईपीएल-14 की शुरआत होनी है। इस बार दुनिया की सबसे बड़ी लीग भारत में ही खेली जाएगी। इसके लिए बकायदा बीसीसीआई की तरफ से पूरा प्लान भी साझा कर दिया गया है। अभी कुछ समय पहले एक मिनी ऑक्शन भी चेन्नई में संपन्न हुआ था। जिसमें टीमों ने फाइनल तैयारी के रूप में खिलाड़ियों की बोली लगाई थी।

उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी हल्द्वानी निवासी हैं। हाल ही में हुई विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी दीक्षांशु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं एक मैच में तो उन्होंने 6 विकेट लेकर इतिहास भी बनाया था। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी हल्द्वानी के इस लड़के ने अपना जलवा बिखेरा था। आपका बता दें कि दीक्षांशु को मुंबई और कोलकाता की टीम ने ट्रायल्स के लिए भी बुलाया था लेकिन उन्हें नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा। जिसके बाद उत्तराखंड के फैन्स के चेहरे उतर गए थे।

मगर अब मुंबई इंडियन्स ने दीक्षांशु नेगी को सपोर्टिंग प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल कर लिया। अब पूरा सीज़न दीक्षांशु टीम के साथ ही रहेंगे। इस पर दीक्षांशु नेगी का कहना है कि इंटरनेशनल खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही कई बड़े खिलाड़ियों से बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी के गुर सीखने को मिलेंगे। दीक्षांशु नेगी के कोच दान सिंह कन्याल ने कहा कि नीलामी में खरीददार ना मिलने की मायूसी थी मगर यह अंदाजा था कि दीक्षांशु में वो बात है जो उसे बड़ा खिलाड़ी बना सकती है। लिहाजा अब इस खबर से हर कोई जश्न मना रहा है। बता दें कि दीक्षांशु नेगी ने अपने करियर की शुरुआत शहर के हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब से की। मुंबई इंडियन्स में शामिल होने के बाद क्लब के कोच दान सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह बिष्ट और इंद्र सिंह जेठा ने दीक्षांशु को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top