Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में युवती ने ऑर्डर किया पिज्जा, मोबाइल पर आया 60 हज़ार रुपए कटने का मैसेज

Ad

हल्द्वानी: साइबर ठगी का नेटवर्क और प्रकोप धीरे धीरे पूरे जिले में फैल रहा है। हल्द्वानी में भी बीते कुछ महीने ऑनलाइन फ्रॉड के लिहाज़ से काफी चिंताजनक रहे हैं। एक बार फिर हल्द्वानी से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में एक युवती को ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करना काफी भारी पड़ गया। जी हां, एक पिज्जा ने महिला के बैंक अकाउंट से हजारों की चोरी करवा दी। साइबर ठगी का यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले को साइबर सेल के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, गैरसैंण की जरूरत के लिए फिर उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर पर खाया जहर

हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि युवती के द्वारा सोमवार की रात एक पिज्जा मंगाया। जिसे उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर करना चाहा। ऑर्डर करते वक्त कंपनी ने 5 रुपए ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। जिसे युवती द्वारा रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से भर दिया गया। मगर इसके बाद जो हुआ उससे युवती के होश उड़ गए।

युवती के पास एक के बाद एक तीन मैसेज आए और अकाउंट से लगभग 60 हज़ार रुपयों की रकम उड़ गई। पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के हिसाब से अकाउंट से पहले 19999 रुपए, फिर 19998 रुपए और तीसरी बार में 19999 रुपए काट लिए गए। साइबर ठगों की इस हरकत के बाद अब पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: विजय हजारे में जारी है उत्तराखंड का विजयरथ, मणिपुर के खिलाफ जीत में चमके मयंक और जयबिष्टा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस बनी टीचर, इंटर कॉलेज में पढ़ाई फिजिक्स और मैथ्स

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:डिग्री कॉलेज प्रैक्टिकल देने गई छात्रा वापस नहीं लौटी घर, परिजन पहुंचे कोतवाली

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के विमल भट्ट बनें SSB में असिस्टेंट कमांडेंट,देश में हासिल की थी 17वीं रैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top