Nainital-Haldwani News

प्रेमिका को घूमाने के लिए युवक बने स्कूटी चोर, हल्द्वानी पुलिस ने किया खुलासा

Ad

हल्द्वानी: शहर में लगातार हो रही स्कूटी चोरी की घटनाओं ने लोगों को परेशान किया था। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल एसएसपी ने इसका खुलासा किया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद वकार पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी जवाहरनगर रोड, टनकपुर रोड हल्द्वानी द्वारा थाने पर सूचना दी कि उनकी स्वयं की स्कूटी UK04X- 8050 रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा घर के बाहर से चोरी कल ली गयी तथा एक सितंबर को आशुतोष कुमार निवासी मेडिकल कालेज हल्द्वानी द्वारा सूचना दी कि उनके ससुर की स्कूटी UK04K-8253 को अज्ञात चोरों द्वारा मेडिकल कालेज पैथोलोजी विभाग से चोरी कर ली गयी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किा गया।

ADVERTISEMENTS Ad


पुलिस टीम द्वारा स्कूटी चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पतारसी – सुरागरसी करते हुए शहर हल्द्वानी के घटनास्थल के आप – पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा पुराने वाहन चोरों को तलाश कर पूछताछ की गयी। इस क्रम में पुलिस टीम द्वारा दि0 03/09/2021 को आर्मी केन्ट रेलवे गेट के पास दो व्यक्तियों को उक्त चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैसल अहमद पुत्र अरसद अहमद नि0 वार्ड न0 14 जवाहरनगर थाना बनभूलपुरा उम्र 20 वर्ष 2- विक्रम सिंह पुत्र गोपाल सिंह नि0 फायर स्टेशन के सामने टीपीनगर हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। उन्होंनें पूछताछ में बताया वह स्कूटियों को बाहर बेचकर पैसा कमाना चाहते थे।
अभि0गणों से बरामदगी:-
1- अभि0 फैजल अहमद के कब्जे से स्कूटी सं0 UK04X-8050
2- अभि0 विक्रम सिंह के कब्जे से स्कूटी सं0 UK04K-8253

पुलिस टीम:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया ने सदस्यों को उनके उत्साहवर्धन हेतु 2500/- रूपये नगद पुरूस्कार की घोषणा की गयी।

उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल – कोतवाली हल्द्वानी
उ0नि0 मनवर सिंह – कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 संजय नेगी – कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 ललित श्रीवास्तव – कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 मंजीत सैंगर – कोतवाली हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top