Nainital-Haldwani News

बेटे की मौत के बाद बहू की शिकायत लेकर बुजुर्ग पहुंची कोर्ट,हल्द्वानी पुलिस ने मामला दर्ज किया

Ad

हल्द्वानी: एक सास अपनी बहू की शिकायत पुलिस से करने के बाद कोर्ट पहुंची है। कोर्ट के आदेश के बाद बहू पर केस दर्ज कर लिया गया है। सास ने कहा है कि बहू से परेशान होकर उसके बेटे ने 16 मई को आत्महत्या कर ली। वह उससे पिटाई और गाली गलौच करती थी। इस वजह से घर का माहौल भी खराब रहता था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बुजुर्ग महिला हल्द्वानी के जेल रोड चौराहे निवासी महिला इन दिनों बड़े बेटे के साथ रुद्रपुर में रहने लगी है। वही बहू हल्द्वानी में रहती है। उसने ये भी बताया है कि बहू उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसके बेटे सुमित का विवाह 27 अप्रैल 2016 को कोटाबाग निवासी युवती से हुआ था। तब महिला का बड़ा बेटा भी उनके परिवार के साथ ही रहता था। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद उसकी छोटी बहू का व्यवहार बेटे के प्रति अच्छा नहीं रहता था। बहू उसके बेटे को पीटती और इसके बाद पुलिस में झूठा केस दर्ज करा कर मायके चले गई। वह आत्महत्या करने की धमकी ससुराल वालों को देती थी। कई बार बहू ने अपने भाईयों से अपने पति को पिटवाया भी था। बुजुर्ग ने बहू की मां पर भी बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। इस माहौल ने बेटे को मानसिक रूप से परेशान कर दिया था और वह रुद्रपुर में रहने लगा था।

शिकायत के अनुसार 16 मई 2021 को शाम करीब 8.30 से 9.00 बजे रात्रि को सुमित अपने काम से घर आया और यहीं ठहर गया। उसने रात को अपनी पत्नी से खाना मांगा तो पत्नी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। बाद में उसकी पिटाई भी की। बहू ने गुस्से में आकर ईंट से घर की खिड़की का शीशा भी तोड़ डाला। बहू पीड़िता की 2 साल की पोती का जान से मारने की धमकी देने लगी और फिर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इन सभी से परेशान होकर सुमित ने अपनी जान दे दी। इसके बाद 2 जून 2021 को मां ने हीरानगर बहू की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रावाई नहीं हुई। जिससे व्यथित होकर सने एक प्रार्थना पत्र 1 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दिया। जिस पर भी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। हार कर महिला कोर्ट की शरण में गई और कोर्ट के आदेश पर कोतवाली हल्द्वानी ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top