Nainital-Haldwani News

यात्रियों के लिए जरूरी खबर, हल्द्वानी बस स्टेशन के लिए पुलिस ने जारी किए नए नियम

यात्रियों के लिए जरूरी खबर, हल्द्वानी बस स्टेशन के लिए पुलिस ने जारी किए नए नियम
Ad

हल्द्वानी: रोडवेज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तराखंड पुलिस ने रोडवेज बसों को लेकर पुराने नियमों में बदलाव किया है। नए नियम जारी कर दिए गए हैं। हल्द्वानी के लिए अहम बात ये है कि अब रोडवेज बस चालक सवारियों को स्टेशन के बाहर सड़कों पर नहीं उतार सकेंगे। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल यातायात माह के चलते उत्तराखंड पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसके तहत जरूरी नियमों को जारी किया गया है। बता दें कि अब रोडवेज बसें हल्द्वानी स्टेशन परिसर से तिकोनिया के रास्ते बाहर निकलेंगी। गौरतलब है कि मुख्य द्वार से बसें निकलने की स्थिति में जाम का संकट पैदा हो जाता है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस ने नया नियम बनाया है।

डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। बसों के तिकोनिया के रास्ते बाहर निकलने के अलावा बस चालकों को एक और जरूरी निर्देश दिया गया है। निर्देशों के अनुसार अब बस चालक यात्रियों को सड़कों पर नहीं उतार सकेंगे। बल्कि उन्हें बस को सवारियों सहित रोडवेज स्टेशन के अंदर ही लाना होगा।

डीआईजी ने कहा है कि अगर कोई भी बस चालक सड़कों में सवारी उतारता दिखे तो तत्काल कार्रवाई करें। बता दें कि ये अभियान कल यानी बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा रोडवेज परिसर के बाहर मुख्य सड़क में खड़े होने वाले इंटर सिटी बसों के लिए नए स्थान का चिन्हीकरण किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top