Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: NDA में जाकर रक्षित सुयाल ने बढ़ाया मान, शेमफॉर्ड स्कूल ने किया सम्मान

Ad

हल्द्वानी– शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय द्वारा एनडीए के कैडेट रक्षित सुयाल को छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आमंत्रित किया गया। रक्षित सुयाल एनडीए खड़गवासला से ट्रेनिंग उत्तीर्ण कर आईएमए देहरादून में ट्रेनिंग करने जायेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पैटर्न, किस तरह से परीक्षा की तैयारी करें, एसएसबी की तैयारी तथा एसएसबी के दौरान लिए जाने वाले पर्सनालिटी टेस्ट से सम्बन्धित सभी जानकारी छात्र-छात्राओं से साझा की।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने छात्र-छात्राओं को परिणाम की चिंता ना करते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित कर परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान अपने अनुभवों को भी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के सवालों के भी उत्तर देकर समाधान किया। चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर ऐकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।

इससे पूर्व विद्यालय में मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर के तत्वावधान में आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन द्वारा हर घर ध्यान अभियान के तहत अध्यापकों एवं स्टाफ के लिए एक मैडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था की तरफ से भूषण तिवारी जी द्वारा आजकल के भागदौड़ भरे तनावयुक्त जीवन में तनाव मुक्त होने और किसी भी परिस्थिति में आत्म संयम बनाये रखने के लिए सभी को ध्यान और प्राणायाम कराया गया और इसे जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर ऐकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मानरल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top