Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सफाई नायक की महिला कर्मचारियों ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

हल्द्वानी में सफाई नायक की महिला कर्मचारियों ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

हल्द्वानी: शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर मामला जब देखो गर्माया हुआ ही मिलता है। ताजा मामला भी कुछ इसी तरह का है। दरअसल नगर निगम परिसर में महिला सफाई कर्मचारियों ने सफाई नायक के साथ हाथापाई कर दी।

दरअसल बीते कई दिनों से शहर के सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में ही हड़ताल पर बैठे हुए हैं। यह हड़ताल कर्मियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर है। हड़ताल के कारण शहर भर में कूड़े के ढेर लग गए हैं।

यह भी पढ़ें: काठगोदाम थाने के पास युवक-युवती से मारपीट और लूट

यह भी पढ़ें: कोटद्वार:परिजनों का आरोप,थाने में पुलिस की मार से हुई बेटे की मौत

हाल ही में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के लोग शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास पर उनसे मिलने गए तो जरूर लेकिन वहां से सिर्फ आश्वासन लेकर ही लौटे।

बता दें कि इसके बाद ही देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा पूरी तरह से हड़ताल घोषित कर दी गई है। आज निगम परिसर में हुआ ये कि धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों और विरोधी गुट के सफाई नायक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें: घर पर न्यूजीलैंड जा रहा हूं कह कर गए रिटायर्ड फौजी की लोकेशन दून में मिली,कोतवाली पहुंची पत्नी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:तीसरी लहर से बच्चों को बचाना हैं, 80 पिडियाट्रिक एंबुलेंस होगी संचालित

विवाद भी छोटा मोटा नहीं बल्कि मामला बढ़ता चला गया। इसी दौरान धरने पर बैठी सफाई महिला कर्मचारियों ने सफाई नायक के साथ हाथापाई कर दी। लाठी से नायक को पीट दिया। माहौल में काफी गंभीरता देखते हुए पुलिस ने जैसे तैसे दोनों गुटों को शांत कराया।

बहरहाल सफाई नायक गुट के कई लोग कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने महिला सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला पक्ष के लोगों का आरोप है कि सफाई नायक द्वारा शहरी विकास मंत्री के करीबियों के कहने पर कुछ इलाके साफ किए गए, जिसे सफाई कर्मचारियों द्वारा गद्दारी बताया गया है।

यह भी पढ़ें: CBSE:सोशल मीडिया पर वायरल हुए फेक लिंक ने मचाया बवाल,बोर्ड ने दिया अपडेट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में वन कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, फौरन करें डाउनलोड

To Top