National News

राजनीति में एंट्री होगी या नही, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने दिया बड़ा बयान

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव का रंग गहरा हो चुका है। चुनाव के दौरान हमेशा देखा जाता है कि बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्री चुनाव के रंग में सबसे ज्यादा पार्टियों से जुड़ते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में भी फिल्मी सितारे भाजपा और कांग्रेस में आए दिन जुड़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। और वे भाजपा के लिए पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन माधुरी ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं हैं।
बता दें कि पिछले साल जून में बाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह माधुरी से उनके मुंबई स्थित आवास पर मिले थे। और अमित शाह ने माधुरी को नरेंद्र मोदी सरकार की सभी उपलब्धियों से रूबरू करवाया। और भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद पार्टी ने 2019 के चुनाव में माधुरी को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता दिखाई थी। लेकिन माधुरी ने साफ तौर पर इस बारे में अपनी राय बता दी है कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। माधुरी ने यह भी कहा कि वे सिर्फ अभिनय पर फोकस करेंगी और चुनाव लड़ने का नहीं सोच रहीं हैं।
धकधक गर्ल माधुरी ने वर्ष 1984 में फिल्म अबोध के साथ बॉलीवुड में अपनी धमाकेधार एंट्री की थी। उन्होंने ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘तेजाब’ और ‘खलनायक’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। माधुरी आने वाली फिल्म ‘कलंक’ का भी अहम हिस्सा हैं। फिलहाल माधुरी अपनी मराठी फिल्म ’15 अगस्त’ को प्रमोट करने में व्यस्त हैं जो कि 29 मार्च को नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top