National News

वायरल खबर: कौन है यह महिला, जिसने एक बार में शहीदों के नाम किया 6 लाख रुपए का दान

Ad

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत को हर समय याद किया जा रहा है। हमले को हुए आज 8 दिन तो हो गये पर आज भी ऐसा लगता है कि हमला अभी-अभी हुआ है। भारत का हर एक व्यक्ति इस हमले और आतंकियों की कायरता का मुहं तोड़ जवाब मांग रहा है। तो हर एक व्यक्ति शहीदों के परिवार की किसी भी तरीके से मदद करने को तैयार है। वहीं एक भावुक घटना माने आई है जिसे सुन कर हर एक व्यक्ति के मन में देशप्रेम और किसी काम को करने के लिए जुनून सा देखा जायेगा।दअरसल राजस्थान से एक खबर सामने आ रही है। देवकी शर्मा नाम की महिला ने शहिदों के परिवार के लिए 6 लाख रुपये देने की बात कर की है। गौर करने वाली बात यह है कि महिला किसी खास परिवार से ना होकर एक गरीब महिला है, जो मंदिर की सीढियों से भीख मांग कर अपनी दो वक्त की रोटी जुटाती थी। राजस्थान के अजमेर की यह महिला कई सालों से मंदिर में भीख मांगती थी जिसके बाद महीला ने 6 लाख रुपये जोड़े थे। महिला 14 फरवरी की खबर सुनकर काफी दुखी थी। महिला ने शहीदों और देश के लिए कुछ करने की थानी, जिसके बाद एक पल भी ना सोचते हुए महिला ने सालों से जोड़े अपने 6 लाख रुपये शहीदों के लिए दान में दे दिये ।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के 26 वर्षीय विवेक पाटिल ने 6 दिन में 6 करोड़ इकट्ठे कर लिए हैं। 26 वर्षीय विवेक पटेल यूएस में रहते हैं। उन्होंने फंड रेज करने के लिए फेसबुक पर एक पेज बनाया। विवेक ने 15 फरवरी को फेसबुक पर पेज इसलिए बनाया क्योंकि वो यूएस के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से डोनेट नहीं कर पा रहे थे। CRPF में पैसे डोनेट करने का टारगेट 5 लाख डॉलर (3.5 करोड़ रुपये) रखा था। लेकिन उनके इस पेज से 6 दिन में 22 हजार लोग जुड़े और 850,000 डॉलर इकट्ठे हो गए। लोग विवेक की काफी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके एक दिन बाद, मेजर चित्रेश सिंह नियंत्रण रेखा के पास आईईडी को डिफ्यूज करते वक्त शहीद हो गए थे। जबकि 18 फरवरी को, मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल समेत चार जवान एक मुठभेड़ में शहीद हो गए। बाद में सेना ने एक मुठभेड़ में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top