National News

चमकी बुखार के कहर से मर रहे मासूम, स्वास्थ मंत्री कर रहे प्राइवेट अस्पताल की तारीफ

Ad

नई दिल्लीः चमकी बुखार से जहां बिहार में हाहाकार मचा है, तो वहीं राज्य में अब तक 152 बच्चों की मौत हो चुकी है। अकेले मुजफ्फरपुर में 130 बच्चों की मौत हो चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे रविवार को राजधानी पटना में निजी नर्सिंग होम के उद्धाटन में व्यस्त रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगल पांडे ना सिर्फ निजी नर्सिंग होम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे बल्कि नर्सिंग होम की जमकर तारीफ भी की। नर्सिंग होम के उद्घाटन का कार्यक्रम एक आलीशान होटल में रखा गया था। इस दौरान मंगल पांडे ने कहा कि मैंने खुद देखा नर्सिंग होम में सारे इंतजाम हैं।मंगल पांडे के साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने भी निजी अस्पताल को बिहार के सरकारी अस्पताल से बेहतर बताया। विजय चौधरी ने निजी अस्पताल को बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच से भी बेहतर बता दिया।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

बता दें कि रविवार को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था। यहां के आईसीयू वार्ड में जाने वाले रास्ते पर अचानक छत का प्लास्टर टूट कर गिर पड़ा, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री की नजर अभी तक इस पर नहीं गई।

कुछ दिन पहले चमकी बुखार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ समीक्षा बैठक चल रही थी। 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी थी, लेकिन मंगल पांडे क्रिकेट मैच का स्कोर पूछ रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top