National News

PUBG खेलते-खेलते शख्स पानी समझकर पी गया एसिड , इलाज के वक्त भी खेलता रहा PUBG

Ad

नई दिल्ली: पूरी दुनिया PUBG गेम के मायाजाल में फसते जा रही है। ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में इस समय PUBG सबसे ज्यादा पाप्युलर है। हर कोई इस गेम को दिवाना बन चुका है। यह गेम इतना ज्यादा एडिक्टड है जो भी इस गेम को खेलना शुरु करता है वो इसे हर समय खेले बिना रह नहीं सकता। ये गेम युवाओं में काफी चर्चा में है। नए-नए अपडेट्स के साथ गेम में नई-नई चीजें आ रही हैं जो लोगों को खेलने के लिए उत्साहित कर रही हैं। PUBG का क्रेज भारत ही नहीं पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। PUBG गेम की लत के कारण आए दिन हादसों की ख़बरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुआ जहां एक युवक पबजी गेम खेलने में इतना व्यस्थ था कि उसने पानी समझकर एसिड पी लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 25 वर्षीय शख्स आंगन में बैठ कर PUBG खेलने में इतना मशगूल हो गया कि उसके पास रखी एसिड की बॉटल को वह पानी समजकर पी गया। मौके पर उसे परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी जान बचाई गई। एसिड पीने से उसकी आंतें जल गई। डॉक्टर मनन गोगिया जो की शख्स ने बताया कि एसिड पीने की वजह से उसके पेट में अल्सर हो गया है और उसकी आंतें चिपक गई हैं। पीड़ित युवक को नागपुर के अस्पताल में रेफर करा गया लेकिन जब उसकी तबीयत नागपुर में ठीक नहीं हुई तो वापस छिंदवाड़ा लाया गया। वो कहते है ना अगर किसी चीज़ की लत लग जाए तो वो असानी से नही जाती। डॉक्टर मनन गोगिया ने बताया कि हैरान करने वाली बात तो यह कि इस हादसे के बाद भी युवक को सीख नहीं मिली और वह इलाज के दौरान भी PUBG खेलता रहा। पीडित शख्स शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है।

बता दें, PUBG दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला गेम है। PUBG का क्रेज भारत ही नहीं पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। PUBG मोबाइल चीन में 9 फरवरी 2018 और पूरी दुनिया में 18 मार्च 2018 को लॉन्च किया गया था। देखते ही देखते ये गेम लोगों के बीच पाप्युलर हो गया। करीब 20 करोड़ से ज्यादा लोग इस गेम को डाउनलोड कर चुके हैं। भारत में इस गेम को खेलने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पिछले साल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गेम खेलने की लत को मानसिक रोग की श्रेणी में शामिल किया है, जिसे ‘गेमिंग डिसऑर्डर’ नाम दिया गया है। PUBG को सींगल या दोस्तों के साथ टीम बना कर भी खेला जा सकता है। आपको एक हवाई जहाज़ के द्वारा टापू पर पैराशूट के द्वारा उतार दिया जाता है। जिसमें Total 100 खिलाड़ी होते है। इन 100 खिलाड़ियों से लड़कर आख़िरी तक आपको बचना होता है। जो व्यक्ति आख़िरी तक बच जाता है उसे विजेता माना जाता है। इसी तापू के घरों में से आपको जरुरत की सभी चीजों को इकट्ठा करना होता है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top