Sports News

सीने में दर्द के कारण वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा अस्पताल में भर्ती

Ad

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रायन लारा को मंगलवार को परेल के ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने कोई भी जानकारी को देने से इनकार कर दिया, कहा जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

50 साल के ब्रायन लारा को मंगलवार करीब 12.30 बजे अस्पताल लाया गया और तुरंत चिकित्सा जांच शुरू की गई। सूत्रों ने कहा कि वह पास के एक होटल में एक कार्यक्रम में थे जब उन्होंने शिकायत की। बता दें कि लारा मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर विशेषज्ञ के तौर पर मुंबई स्टूडियो में कमेंट्री टीम के हिस्सा हैं।दिग्गज लारा ने वेस्टइंडीज की ओर से 131 टेस्ट मैचों में 11953 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 400 रन है, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। लारा ने अपने टेस्ट करियर में 34 शतक जड़े। बता दें कि टेस्ट मैचों में इतने ही शतक सुनील गावस्कर ने भी जमाए थे। ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर ने 1990 के दशक में बल्लेबाजी चार्ट पर अपना दबदबा बनाया हुआ था। ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 टेस्ट में 2856 रन बनाए जिसमें 9 शतक और 11 अर्द्धशतक शामिल थे।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top