World News

न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, बाल बाल बची बांग्लादेशी टीम

Ad

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर की नमाज के दौरान एक हमलावर की गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। हमलावरों द्वारा दो मस्जिदों को निशाना बनाया गया। पहला हमला अल नूर मस्जिद में हुआ। क्राइस्टचर्च के उपनगरीय इलाके लिनवुड में भी एक मस्जिद में फायरिंग की खबर आई है। घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के दौरान बांग्लादेश की क्रिकेट टीम वहीं पर थी। मस्जिद में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ किसी तरह मस्जिद से निकल आए। सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। शनिवार को दोनों के बीच तीसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में ही खेला जाना है। खिलाड़ी तमीम इकबाल ने ट्वीट किया कि यह दिल दहला देने वाला अनुभव था और हमलावर गोलीबारी कर रहे थे। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के दो मस्जिदों में गोलीबारी के बाद पूरा देश अलर्ट पर है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को रद्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस कमिश्नर माइक बुश के मुताबिक शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता। शहर के सभी स्कूलों को बंद करवा दिया गया है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर ने काले कपड़े पहने हुए हैं और वह सिर पर हेलमेट लगाए हुए था। उसके पास हथियार है, जिससे वह फायरिंग कर रहा था। पुलिस हमलावर को पकड़ने की कोशिश कर रही है जो अब भी सक्रिय है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top