Regional News

काशीपुर में 16 साल के किशोर के साथ कुकर्म , वीडियो बनाकर दी धमकी

Ad

  • हल्द्वानीः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं।एक बार फिर दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले तो अक्सर सामने आते रहतें हैं लेकिन किसी किशोर लड़के के साथ दुष्कर्म के मामले कम ही सुनने में आता है। लेकिन ऐसा ही एक शर्मनाक मामला काशीपुर से सामने आ रहा है। जहां खेत में चारा लेने गए किशोर के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी के साथी ने उसकी वीडियो भी बना ली। पीड़ित किशोर ने बताया कि आरोपियों ने मुंह बंद न रखने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।बता दें कि घटना के बाद किशोर ने अपने पिता को इस बारे में बताया जिसके बाद पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसका 16 साल का बेटा है। 13 मई को दोपहर करीब दो बजे वह चारा लेने के लिए घर से निकल गया। कुछ ही देर बाद गांव के एक युवक ने किशोर को डरा धमकाकर एक स्कूल के पीछे ले गया और वहां उसके साथ बार बार दुष्कर्म किया। आरोपी युवक अपने एक साथी को भी लाया था।ओरापी किशोर से दुष्कर्म कर रहा था था वहीं उसका साथी इस घिनौनी वारदात की वीडियो बना रहा था। जिसके बाद दोनों आरोपी ने किशोर को डराने के लिए उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। घटना के बाद जब युवक घर पहुंचा तो उसने परिवारवालों को घटना की आप बीती सुनाई।पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।14 मई की रात पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई विजय सिंह गुंसाई ने बताया कि पीड़ित किशोर का मेडिकल कराया गया है। पुलिस वीडियो की रिकार्डिंग बरामद करने के प्रयास में जुटी है। आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top