Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बनकर तैयार हुआ अस्थायी शमशान घाट, व्यवस्थाओं पर डालें नज़र

Ad

हल्द्वानी: कोरोना काल में पूरा देश जिंदगी और मौत के बीच की जद्दोजहद में फंस कर रह गया है। कुछ परिवार, कुछ लोग इसे करीब से महसूस कर रहे हैं। बाकी लोग खबरों के जरिए हर किसी का दर्द समझ रहे हैं। हल्द्वानी नगर निगम ने भी स्थिति को समझते हुए शहर में अस्थायी शमशान घाट तैयार किया है। इसके लिए बकायदा कई अहम सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है।

दो दिन पहले नगर आयुक्त और शमशान घाट के नोडल अधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया ने शमशान घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हर पहलू को बारीकी से जांचा परखा गया। इस दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि लाइट, पानी से लेकर कर्मचारियों तक की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। नगर आयुक्त मर्तोलिया ने बताया की इस श्मशान घाट में एक बार में करीब 50 शवों की अंत्येष्टि की जा सकती है।

बता दें कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा शमशान घाट के लाए पांच कर्मियों को तैनात किया गया है। इन कर्मियों का काम दाह संस्कार के बाद बची लकड़ी राख को हटाने का होगा। साथ ही यह चिता तक लकड़ी पहुंचाने का काम भी करेंगे। इसके बाद संस्कार परिजनों द्वारा ही होगा। हालांकि लावारिस शवों या शवों के परिजनों के नहीं आने की स्थिति में मौके पर तैनात एनडीआरएफ की टीम संस्कार करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: काला बाजारी रोकने के लिए SSP ने मांगा जनता का साथ, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में जारी रहेगा कोरोना Curfew, डीएम ने दिए आदेश

ये हैं व्यवस्थाएं

1. ट्यूबवेल को शुरू कराया गया
2. लाइटें लगाई गई हैं ताकि रात में भी दाह संस्कार हो सके
3. 24 घंटे निगम के कर्मचारी और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे
4. सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी भी निगम की ही होगी
5. खर्च के लिए एक सीमित राशि की काटी जाएगी पर्ची
6. प्रशासन मुहैया कराएगा पीपीई किट
7. जैव चिकित्सकीय कचरे का निस्तारण करेगा निगम
8. आपदा फंड से निगम को मिले 20 लाख रुपये

नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने यह जानकारी भी दी कि जिलाधिकारी द्वारा आपदा मद में निगम को 20 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। इस राशि की मदद से अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण के साथ ही साथ शहर में सैनेटाइजर के लिए व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: अनुज रावत करेंगे IPL डेब्यू, राजस्थान ने दी टीम में जगह

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: राजधानी में फिलहाल नहीं हटेगा कोरोना Curfew, तीन दिन बढ़ी अवधि

यह भी पढ़ें: भुवन जोशी मौत प्रकरण: एक अन्य आरोपी ने खुद किया सरेंडर, पुलिस ने कुल 11 गिरफ्तार किए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top