Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में शर्तों के साथ खुलेंगे आधार सेवा केंद्र , डीएम सविन बंसल ने दिए निर्देश

Ad

हल्द्वानी: जिले के आधार सेवा केन्द्रों में सेवा शुरू होगी और इसके निर्देश डीएम सविन बंसल ने दे दिए हैं। इलेक्ट्रानिक एवं सूचना तकनीकी मंत्रालय ने भारत सरकार के निर्देशो के क्रम में कोविड-19 लाॅकडाउन के कारण आधार सेवा केन्द्रों को बंद करने का फैसला किया था लेकिन अब वह शर्तो के अनुसार खुल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम सविन बंसल ने कहा की आधार सेवा केन्द्रों के कोरोना लाॅकडाउन के कारण लम्बे समय से बन्द होने से आम जनता को आधार पंजीयन हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए जनपद में आधार सेवा केन्द्रों को सशर्त खोलने के निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि आधार केन्द्रों परिसर के साथ ही उपकरणो को समय -समय पर सैनिटाइज किये जाये तथा आधार केन्द्रों में तैनात ऑपरेटर, कर्मचारी आदि व्यक्गित सफाई सैनिटाइज के साथ ही कार्य दौरान अनिवार्य रूप से मास्क पहनना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आधार केन्द्र में पंजीयन कराने आने वाले व्यक्ति भी मास्क धारण करेगे सिर्फ फोटो खिंचवाते समय ही मास्क हटायेगें तथा कर्मचारी काम करते समय अपनी नाक,आख,मुहं छूने से बचे।उन्होने निर्देश दिये की आधार केन्द्रो में पर्याप्त सोशल डिस्टेसिंग निर्देशो का अनुपालन करेगें तथा कर्मचारी व आधार कार्ड पंजीयन हेतु व्यक्ति खासी, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि होने पर आधार सेन्टरों में ना आये। उन्होने यह भी निर्देश दिये की यूआईडीएआई भारत सरकार द्वारा जारी मार्ग-दर्शिका का अनुपालन करते हुये आधार सेवा केन्द्र में डिशप्ले करने के भी निर्देश दिये है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने युवक को पीटा,दोनों कानों के पर्दे फटे

साड़ी पहन लड़की ने मारी ऐसी गुलाटी,रातों रात सोशल मीडिया पर मचा तहलका,देखें

सीमा पर हुई हिंसक झड़प में चीन का कमांडिंग ऑफिसर मारा गया

आप भी रहें जरा बच के! सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे लाखों

ADVERTISEMENTS Ad
To Top