Nainital-Haldwani News

रणदीप हुड्डा को भाया कार्बेट,की जंगल सफारी,बाघ देखकर कहा रोमांच से भरा है सफर

Ad

हल्द्वानीः उत्तराखंड की खूबसूरती की पूरी दुनिया कायल है। बॉलीवुड को भी उत्तराखंड हमेशा से भाते आया है। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार अपने मूवी की शूटिंग और देवभूमि की सुदंरता का लुत्फ उठाने के लिए अकसर यहां का दीदार करते हैं। और अब बॉलीवुड के एक दिग्गज स्टार, जिन्होने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीता है वो उत्तराखंड पहुंचे हैं।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे। जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार होने से अभिनेता हुड्डा काफी खुश नजर आए। इस दौरान उनके साथ दोस्त और परिवार के लोग भी रहे। गुरुवार दोपहर अभिनेता रणदीप हुड्डा मां और दोस्तों के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ऑफिस में पहुंचे। ऑफिस आते ही उनसे मिलने को कई लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सीटीआर निदेशक राहुल ने अभिनेता हुड्डा का स्वागत किया। करीब आधा घंटे तक सीटीआर निदेशक राहुल से बात करने बाद उन्होंने वनकर्मियों का आभार जताया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई निदेशक ने ईको टूरिज्म के रेंजर राजेंद्र चकरायत, वन दरोगा ललित आर्य को उनके साथ भेजा। रेंजर चकरायत ने बताया कि कांडा रोड में जंगल सफारी के दौरान एक्टर हुड्डा को बाघिन और उसके दो शावक दिखे। इस पर वह खूशी से झूम उठे। वह दो दिन कॉर्बेट के खिनानौली गेस्ट हाउस में रुकेंगे। फिल्म अभिनेता हुड्डा ने बताया कि वह पहले से कॉर्बेट में सफारी करने आते रहे हैं और उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगता है। यहां की सुदंरता उनको काफी पसंद है।

यह भी पढ़ेंः हर कोई लेगा आशीर्वाद, मोबाइल पर होंगे चारधाम के दर्शन, live आरती दिखाएगा JIO

यह भी पढ़ेंः सावधान! 30 मार्च से पहले करा लें अपने वाहनों को चेक,वरना भरना पड़ेगा मोटा जुर्माना

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी पहुंचे सीएम रावत,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध,दिखाए काले झंडे

यह भी पढ़ेंः झंड़ा ऊंचा रहे हमारा, बेटियों ने वर्ल्ड टी- 20 में विरोधियों को फिर चटाई धूल

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में चल रही इस बड़ी गड़बड़ी का रेनू अधिकारी ने किया भंडाफोड़

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top