Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और नैनीताल जिलाध्यक्ष कोरोना संक्रमित पाए गए

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के चार जिलों में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है। शनिवार और रविवार को नैनीताल, देहरादून, हरिद्नार और ऊधमसिंह नगर में लॉकडाउन रहेगा। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। नैनीताल जिले में कई सरकारी दफ्तरों में कार्यरत लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी-अभी एक खबर आ रही है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और नैनीताल भाजपा जिला अध्यक्ष कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ दिन पहले दोनों नेताओं के सैंपल लिए गए थे। दोनों ही नेताओं ने खुद को सेल्फ आईसोलेट भी कर लिया था। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। दोनों ही परिवारों के लोगों के भी अब सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा दोनों बड़े नेताओं के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाने के बाद भाजपा नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग दोनों नेताओं के संपर्क में आए लोगों और परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटाइन करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।  

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। बीते चार दिनों में 452 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिससे रिकवरी दर घट गई है। रिकवरी दर में एक सप्ताह में छह प्रतिशत कमी आई है।प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 4100 पार कर गया है। जबकि ठीक हुए मरीजों की संख्या तीन हजार है। एक सप्ताह में रिकवरी दर छह प्रतिशत कम हुई है। 10 जुलाई को प्रदेश की रिकवरी दर 81 प्रतिशत थी। जो अब 75 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top