Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

Ad

max face clinic haldwani

हल्द्वानीः युवाओं का नदी में नहाने का क्रेज बढता ही जा रहा है। लेकिन नदी में नहाने से अकसर कई युवाओं को अपनी जिंदगी गवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला रामनगर से सामने आया है। जहां मालधन चौड़ में ढ़ेला बैराज के पास नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। डूबने से युवक की मौत हो गई।

बता दें कि यह हादसा रविवार को हुआ। चनपुर तिवाड़ी मजार के पास रामनगर के बद्रीपुरम पीरुमदारा निवासी कृष्ण कन्हैया उम्र 18 साल पुत्र जगदीश सागक अपने भाइयों महेश, प्रेम, भगवानदास और कुलदीप के साथ मालधनचौड़ में ढेला नदी में नहाने गए थे। इसके बाद सभी लोग नदी में नहाने लग गए। इसी दौरान कृष्ण का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया।

नदी में डूबने के बाद सभी भाइयों के होश उड़ गए और उन्होनें तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामिणों की मदद से उसे कृष्ण को नदी से निकाला। और तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में पूजा के दौरान मकान की पाल टूटी, 2 की मौत, 14 घायल

यह भी पढ़ेंः फायरिंग से सहमा देहरादून, दंपती को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति घायल

यह भी पढेंः दरिंदगी की हद पार, 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढेंः हल्द्वानीः आईटीबीपी भर्ती में तबीयत बिगड़ने के बाद, युवक ने 14 दिन बाद दम तोड़ा

यह भी पढेंः हल्द्वानीः कैंसर से जंग जीतकर, क्रिकेट के मैदान में करी वापसी, दिल छूने वाली कहानी

यह भी पढ़ेंः होटल मैनेजमेंट के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई वजह

ADVERTISEMENTS Ad
To Top