National News

दरिंदगी की हद पार, 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Ad

नई दिल्लीः देश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई हैं। गुरुग्राम के साइबर सिटी में 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली दी है। मामला गुरुग्राम के खेड़की दौला इलाके का बताया जा रहा है।

max face clinic haldwani

बता दें कि जिस समय यह मामला हुआ उस समय मासूम बच्ची अपने घर पर अपने भाई के साथ अकेली थी और दोनों भाई-बहन जब खेलने में व्यस्त थे। तभी उसी वक्त शराब के नशे में धुत दीपू कुमार नामक शख्स बच्ची के घर में पहुंचा और मासूम के भाई को पैसे देकर बाहर से कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।

मासूम बच्ची की मां जब शाम 6 बजे अपने घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। मां ने देखा की बच्ची बुरी तरह से न केवल रो रही थी बल्कि खून से सनी पड़ी थी। इसके बाद मां ने तुरंत गुरुग्राम पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले के तुरंत बाद बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की आरोपी बिहार के पटना का रहने वाला है।

यह भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखण्ड की पूर्व DGP कंचन चौधरी का निधन

यह भी पढ़ेंः कोचिंग में नहीं पहुंच रहे थे टीचर, बच्चे पहुंच गए भोटियापड़ाव चौकी, सामने आई सच्चाई

यह भी पढ़ें:हल्द्वानीः मशहूर कोचिंग सेंटर के संचालक ने लोगों को ठगा, करोड़ों रुपये लेकर फरार

ADVERTISEMENTS Ad
To Top