Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन: एबीएम स्कूल के डायरेक्टर दिवस शर्मा बनें सचिव

Ad

हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन: एबीएम स्कूल के डायरेक्टर दिवस शर्मा बनें सचिव

हल्द्वानी में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मंगलवार को पीएसए की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से वर्किंग कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी संगठन और स्कूलों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन को अपनी राय देगी।  एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अनिल जोशी को उपाध्यक्ष और बीएलएम एकेडमी के डायरेक्टर साकेत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बने हैं। व्हाइटहॉल स्कूल के अनंत एरिक्सन को स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एबीएम के दिवस शर्मा और एवरग्रीन स्कूल के सौरभ पाठक को सचिव बनाया है। दून मॉडर्न स्कूल के मनोज बुधलाकोटी और क्वीन्स पब्लिक स्कूल विक्रम कार्की को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा कल्चरल डायरेक्टर की जिम्मेदारी कमलेश भंडारी केवीएम स्कूल, स्वर्णिमा जोशी दीप्ति स्कूल, राधा ऐंठानी एंपिरियम पब्लिक स्कूल को दी है। एडवाइजरी कमेटी में दीपक बल्यूटिया डायरेक्टर इंस्पिरेशन स्कूल, डॉ. प्रवींद्र रौतेला प्रिंसिपल सिंथिया स्कूल, अनिता जोशी सेंट लॉरेंस स्कूल, वीबी नैनवाल गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, गोपाल बिष्ट डॉन बॉस्को स्कूल, समिट टिक्कू दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल व सुनील जोशी यूनिवर्सल स्कूल को शामिल किया है। इस दौरान उन्होंने कहा सभी के सहयोग से एसोसिएशन बच्चों के हितों के लिए कार्य करेगी।

सचिव नियुक्त होने के बाद एबीएम स्कूल के डायरेक्टर दिवस शर्मा ने कहा कि शिक्षा प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। संगठन की कोशिश रहेगी कि बच्चों के भविष्य को सवारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। स्मार्ट लर्निंग के कंसेप्ट को ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top