Nainital-Haldwani News

पकड़ा गया सौरभ पलड़िया की बाइक को टक्कर मारने वाला चालक

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार को नैनीताल रोड पर छात्रनेता सौरभ पलड़िया की बाइक में टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने मेडिकल पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया। चालक का कहना है कि हादसे के वक्त वह अपनी कार मोड़ रहा था और तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई।

भोटिया पड़ाव चौकी के उपनिरीक्षक शंकर नयाल ने बताया कि आरोपी कार चालक का नाम अभिषेक पांडे है और वह आवास विकास का रहने वाला है। पुलिस ने सूचना के बाद उसे मेडिकल पुलिस चौकी के सामने से पकड़ा। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह देहरादून स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है।

घटना की रात वह सड़क पार कॉलोनी से निकलकर अपने घर की तरफ जा रहा था। उसने हाईवे पर अपनी कार मोड़ी। इस बीच छात्रनेता सौरभ पलड़िया की तेज रफ्तार बाइक कार से टकरा गई। बाइक में बैठे तीनों युवक उछलकर गिर पड़े और हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।

बता दें कि गजेपुर गौलापार निवासी छात्र महासंघ कोषाध्यक्ष सौरभ पलड़िया के साथ बाइक पर काठगोदाम गौला बैराज निवासी भूपेश उर्फ मोनू जोशी और रोडवेज कर्मचारी विनीत बिष्ट सवार थे। सौरभ पलड़िया की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। भूपेश उर्फ मोनू जोशी का बरेली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विनीत बिष्ट की हालत में सुधार है। सौरभ के भाई भानू की तहरीर के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मुदमा दर्ज किया है। गुरुवार को आरोपी अभिषेक को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top