Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- दुखद हैं ऑटो चालकों के हालात,परिवार का गुजारा करने के लिए भी नही हैं पैसे

Ad

हल्द्वानी- दुखद हैं ऑटो चालकों के हालात,परिवार का गुजारा करने के लिए भी नही हैं पैसे

हल्द्वानीः कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस ने कई लोगों की जान तो ली है साथ ही कई लोगों का रोजगार भी छीन लिया। कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन किया गया लेकिन इसके चलते कई गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नही हो पा रही है। लॉकडाउन में वैसे तो कई लोगों को पैसों की तंगी आ गई है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर ऑटो और टेंपो चलाने वाले के उपर पड़ा है। नैनीताल जिला एक बार फिर से रेड जोन में आने के वजह से हल्द्वानी के ऑटो और टेंपो चालकों को घर का गुजारा करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि करीब दो महीने बाद बाजार खुली तो लोगों को सफर करने के लिए ऑटो और टेंपो वालों को भी एक यात्री को बैथाने की अनुमति मिली थी। लेकिन हफ्ते भर बाद ही जिले के रेड जोन में शामिल होने के बाद एक बार फिर से ऑटो संचालन बंद हो गया। इसके चलते ऑटो संचालकों के लिए एक बार फिर से बड़ी परेशानी आन खड़ी हुई है। किसी को किस्त भरनी है तो कोई घर का गुजारा कैसे किया जाए उसको लेकर परेशाना है। पार्षदों ने शहर में ऑटो और ई रिक्शा का संचालन शुरू करने की मांग कर एसडीएम विवेक राय को ज्ञापन दिया।उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण ऑटो रिक्शा वालों को परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। मंदी के वजह से वे बैंक में किस्त भी जमा नही कर पा रहे हैं।

आइए बताते हैं आपको कुछ लोगों का दर्द–

एक चालक ने कहा कि दिल्ली और यूपी की सरकार ऑटो वालों को आर्थिक मदद दे रही है लेकिन यहां कि सरकार हमारे लिए किसी भी तरह की मदद नही दे रही है। वहीं एक और चालक का कहना है कि लोन कि किस्त को दूर की बात है अब तो राशन लेने के लिए भी पैसे नही बचे हैं। एक ई रिक्शा चालक ने बतााया कि ई रिक्शा ले जाने पर पुलिस ने उसका 250 का चालान काट दिया। लोगों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन किया गया है। लोग भी लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। लेकिन ऑटो और ई- रिक्शा के एक बार फिर से बंद हो जाने के वजह से उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top