Nainital-Haldwani News

निर्मम माता-पिता ने किया रिश्तों का कत्ल,सुशीला तिवारी अस्पताल के पास मिला भ्रूण

Ad

हल्द्वानीः शहर के विख्यात अस्पताल सुशीला तिवारी में तब हड़कंप मच गया जब अस्पताल के आवासीय गेट के पास एक भ्रूण मिला। आसपास के लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि बीते एक जनवरी को भी रुद्रपुर में आंबेडकर पार्क में कूड़े की ढेर में करीब पांच महीने का भ्रूण मिला था। आसपास के लोगों ने भ्रूण को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा भ्रूण का पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया गया था। 

पुलिस ने बताया था कि कूड़े की ढेर में घर के कूड़े के साथ भ्रूण फेंका गया था। जिस जगह पर भ्रूण मिला वहां पर घरेलू कचरा पड़ा था। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घर के कूड़े के साथ ही भ्रूण को डाला गया था। 

यह भी पढ़ेंः मंदिर के बाहर से ही हाथ जोड़कर निकल रही थी लड़की,वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड पहुंचे जोंटी रूट्स, मां गंगा से लिया आशीर्वाद, विश्व को बताई चमत्कारी बातें

यह भी पढ़ेंः महत्वपूर्ण जानकारीःहल्द्वानी में कोरोनावायरस की जांच के लिए मरीज का सैंपल लिया

बीते कुछ समय पहले गूूलरघट्टी मंगलार रोड पर देवभूमि जनसेवा केंद्र के पास सिंचाई नहर में नवजात बच्चे का शव पड़ा था। जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता सैय्यद महमूद अली ने कुत्तों को भगाया और मामले की पुलिस को इसकी सूचना दी। टीम के साथ पहुंची महिला एसआई सिमरन ने शव कब्जे में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top