Nainital-Haldwani News

आखिर कब समझेंगे,नैनीताल में होम क्वारंटीन युवक ने महिला डॉक्टर से की अभद्रता

Ad

भीमताल: देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और घर पर ही रहें। ताकि वे अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसै ही एक मामला नैनीताल जिले ( भीमताल) से सामने आया है। जहां स्वास्थ्य विभाग ने एक युवक को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया था। शनिवार को जब उसकी जांच के लिए डॉ. शबाना अंसारी अपनी टीम के साथ पहुंची तो युवक बाजार से सब्जी लेकर आ रहा था। जिस पर डॉ. शबाना ने युवक को होम क्वारंटीन का उल्लंघन न करने की हिदायत दी। इस पर युवक ने उनके साथ अभद्रता की।

डॉ. शबाना का कहना है कि युवक पहले भी अभद्रता करने के साथ डीएम, एसडीएम और जनप्रतिनिधियों की धौंस दिखा चुका है। उन्होंने कहा कि युवक की अभद्रता से वे परेशान हैं। युवक को ईओ विजय बिष्ट ने क्वारंटीन पूरा पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं थानाध्यक्ष कैलाश जोशी का कहना है कि उन्हें मामले की सूचना मिली है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। हमारी लोगों से अपील है कि आप सभी लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top