Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: महिला को उठा ले गया तेंदुआ,कब नींद से जागेगा वन विभाग

Ad

हल्द्वानीः रानीबाग क्षेत्र से सटे गौला बैराज से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार सुबह घास काटने के लिए घर से निकली महिला को तेंदुआ उठा ले गया। रानीबाग क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ घूम रहा है। कुछ दिनों पहले ही तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद से ही क्षेत्र के लोग काफी डरे हुए हैं। ग्रामीण तेंदुए को पकडने के लिए लगातार मांग उठा रहे थे। लेकिन अफसरों ने इस मामले को लापरवाही में लिया। तेंदुए द्वारा शिकार हुई 60 वर्षीय महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बदरीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर,अब रात को होटल में ठहर सकेंगे

बता दें कि रानीबाग की रहने वाली 60 वर्षीय पुष्पा सांगुड़ी अन्‍य म‍हिलाओं के साथ घास काटने के लिए गौला बैराज के पास जंगल गई थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास तेंदुए ने पुष्पा सांगुडी पर हमला कर दिया। और तेंदुआ उन्हें घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। यह देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। और लोगों ने वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की तलाश शरू कर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया है।

हल्द्वानीवासियों पर नगर निगम रख रहा ड्रोन से नजर,गलती की तो भरना होगा जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad
To Top