Nainital-Haldwani News

शराब के शौकीनों का अब क्या होगा,हल्द्वानी में ठेके हुए बंद

Ad

शराब के शौकीनों का अब क्या होगा,हल्द्वानी में आज से ठेके हुए बंद

हल्द्वानीः शराब की दुकानें एक बार फिर से बंद हो गई हैं। शराब व्यापारियों और सरकार के बीच जंग जारी है। शराब कारोबारी अपनी मागों पर अड़े हुए हैं। राज्य सरकार की ओर से सुनवाई नहीं होने पर कुमाऊं लीकर एसोसिएशन ने 25 मई से दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। ठेकेदारों ने कोटा सिस्टम समाप्त करने, बिक्री पर टैक्स लगाने, मार्जिन मनी पहले की तरह करने और दुकान खोलने का समय बढ़ाने आदि की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रामपुर रोड स्थित शराब ठेकेदार के कार्यालय में कुमाऊं लीकर एसोसिएशन की बैठक हुई। ठेकेदारों का कहना है कि वर्तमान में होटल, बार बंद हैं और टूरिस्ट का आना भी बंद हो गया है। इस कारण शराब खरीदने वाले स्थानीय लोग ही रह गए हैं। कहा कि 15 दिनों के दौरान 108 करोड़ की शराब बेची गई लेकिन बाद में बिक्री कम हो गई। अब ठेकेदारों को अधिभार देना मुश्किल हो गया है। पहले ठेकेदारों की मार्जिन 25 फीसदी थी लेकिन अब कोरोना टैक्स लगने के बाद मार्जिन घटकर 14 फीसदी रह गई है। लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से दुकानें बंद करा दी गईं।


ठेकेदार नवनीत अग्रवाल का कहना है की यूपी में शराब की दुकानें सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलती हैं लेकिन उत्तराखंड में चार बजे से पहले बंद करनी पड़ती हैं। राज्य सरकार को दुकान खोलने का समय बढ़ाना चाहिए। बैठक में गिरीश सिंह नेगी, बाबू राम जायसवाल, वरुण चौनाल, विक्की चौधरी, पुष्पेश पांडे, शनि छाबड़ा, अमित गोयल आदि मौजूद थे। वहीं शराब की दुकानें बंद होने के कारण शराब के शौकीन भी मायूस हो गए हैं। शराब की दुकानों के बाहार लोग बड़ी तादात में पहुंच रहे थे। और अब शराब की दुकानें बंद होने के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तो उन्होंने पहले ही अपने पास शराब का स्टॉक रख लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top