Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः रोडवेज बस का गियर लिवर टूटा, बाल बाल बची 47 जिंदगियां

Ad

हल्द्वानीः रोडवेज बसों की हालत दिन प्रतिदिन बत्तर होते जा रही है। एक बार फिर रोडवेज बस के खराब होने के चलते 47 यात्रियों की जिदंगी बाल बाल बची है। लखनऊ से आ रही रोडवेज की नई बस का गियर लिवर लोधिया कस्बे में पहुंचते ही टूट गया।

बता दें कि हालिया अल्मोड़ा डिपो के बेड़े में नौ नई बस शामिल की गई थीं। इनमें से एक यूके 07 पीए 4314 बुधवार की सुबह लखनऊ से अल्मोड़ा के लिए लौटी। यह बस पहली बार सड़क पर दौड़ाई गई। नगर से करीब पांच किमी पहले लोधिया क्षेत्र में बस का गियर लिवर अचानक टूट गया। चढ़ाई पर गियर लिवर टूटने या फ्री होने से वाहन पीछे की ओर सरकता हुआ खाई या पहाड़ी की ओर गिर सकता था। यह देख सभी यात्रियों के होश उड़ गए।

चालक कमल प्रसाद डरा नही। और तीसरे गियर में फंसी बस को चढ़ाई पर नियंत्रित रख, एक्सिलेटर बढ़ा कर आगे बढ़ाता रहा। किसी तरह बस को चालक लोधिया से नगर तक सुरक्षित ले आया। और सभी यात्रियों की जान बचा ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top