Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: आपकों पास की जरूरत नहीं होगी, कार वालों के लिए लागू हुआ ये नियम

Ad

हल्द्वानी: आपकों पास की जरूरत नहीं होगी, कार वालों के लिए लागू हुआ ये नियम

नैनीताल जिले के लोगों का लंबे वक्त से चल रहा CONFUSION दूर हो गया है। नैनीताल के लोगों को जिले में आने-जाने को डीएम सविन बंसल ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। डीएम सविन बंसल ने कहा है कि निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से सायं 4 बजे तक जिले के भीतर कही भी आने-जाने के लिए पास की आवश्यकता नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से सायं 4 बजे तक दुपहिया व चौपहियां वाहनों से जनपद के भीतर आवागमन के लिए अब किसी भी प्रकार के पास की कोई आवश्यकता नहीं होगी। मगर मास्क पहनें वाहनों मे सोशल डिस्टेंस, सेनेटाइजेशन नियमों का पूर्ण अनुपालन अनिवार्य होगा, चौपहिया वाहन चालक के साथ दो व्यक्ति ही अनुमन्य होंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे निर्धारित समय मे वाहनों को अनावश्यक रूप से ना रोकें। डीएम बंसल ने यह भी कहा कि 4 बजे बाद मेडिकल इमरजेंसी के लिए भी पास की आवश्यकता नही होगी।

बता दें कि नैनीताल जिले में कोरोना वायरस के 12 मामले सामने आए हैं। जिले से बिना पास के बाहर जाना और बाहर से जिले में प्रवेश पूरी तरह से बंद हैं। पास बनाने को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है थी जिसे डीएम ने दूर कर दिया है। हम उम्मीद करते हैं प्रशासन द्वारा दी जा रही छूट का आप गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे। जब जरूरी हो तभी घर से बाहर जाए। खुद की रक्षा कर दूसरों की भी रक्षा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top