Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः Walkway Mall विवाद में आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Ad

हल्द्वानीः Walkway Mall विवाद में आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

हल्द्वानीः शहर का विख्यात Walkway Mall सुर्खियों में है। Walkway Mall प्रबंधन व सनसिटी सिनेमा के बीच हुए विवाद को लेकर हल्द्वानी पुलिस ने विवेचना के दौरान न्यायालय से हिसार निवासी आरोपितों की कुर्की के आदेश हासिल कर लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: नहीं रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान, क्रिकेट जगत में शोक

बता दें कि टेड़ी पुलिया स्थित वॉकवे मॉल में सनसिटी सिनेमा है। पैसों को लेकर वॉकवे के मालिक नीरज शारदा और सनसिटी के निदेशक सुनील गोयल व शशि लोहिया निवासी हिसार के बीच विवाद हो गया था। जून 2018 में नीरज शारदा ने काठगोदाम थाने में सुनील व शशि के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगया था। शारदा का कहना था कि सिनेमा हॉल में प्रोजेक्टर आदि खरीदने के लिए दिल्ली की एक फर्म को 15 लाख रुपये दिलवाए गए। लेकिन सिनेमा हॉल में सामान कभी पहुंचा ही नहीं। और सामान के बिल भी तैयार कर लिए गए। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। विवेचना सेल प्रभारी योगश उपाध्याय ने हिसार निवासी आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के आदेश जारी होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: चीनी सेना के साथ झड़प के दौरान घायल हुआ उत्तराखंड का जवान शहीद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top