Nainital-Haldwani News

पति 6 महीने से परेशान था, हल्द्वानी में प्रेमी के साथ पहचान छुपाकर रह रही थी महिला

Ad

हल्द्वानी: लॉकडाउन से पहले गायब हुई महिला और उसकी बच्ची को हल्द्वानी पुलिस ने खोज निकाला है। दरअसल महिला अपने प्रेमी के साथ पहचान छिपाकर रह रही थी। खबर के अनुसार महिला 18 मार्च को बिना बताए घर से चले गई थी। इसके बाद पति ( रामपुर रोड निवासी) ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने प्रभारी निरीक्षक एसओजी अबुल कलाम एवं लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल हल्द्वानी को गुमशुदा को सकुशल बरामद​ तलाश करने हेतु निर्देश दिए थे । पुलिस टीम ने गुमशुदा को बरामद करने हेतु हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र में खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

जिसके बाद पुलिस ने फिर अभियान चलाया तो महिला को बरामद किया गया। महिला अपने बच्ची ( सात वर्षीय) के साथ प्रेमी के साथ हल्द्वानी बरेली रोड में ही रह रही थी। लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल हल्द्वानी के नेतृत्व में टीम ने दोनों को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर जांच अधिकारी उप निरीक्षक उमेश रजवार कोतवाली हल्द्वानी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सौंप दिया । पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है​ ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top