Nainital-Haldwani News

डॉक्टर साहब हॉस्पिटल में करते हैं गंदी हरकत,काठगोदाम पुलिस के पास पहुंची युवती

Ad

हल्द्वानी: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में एक डॉक्टर पर एक युवती ने छेड़छाड़ और गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। वो इस शिकायत के पुलिस के पास पहुंची है। इसके अलावा पीडित ने पुलिस को बताया है कि उसने इस बारे में बाहर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। यह मामला शनिवार को सामने आया और डॉक्टर फरार बताया जा रहा है।

खबर के अनुसार आयुषी नामक आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालक डॉक्टर राम प्रताप सिंह पर हॉस्पिटल में काम करने वाली ये युवती ने संगीन आरोप लगाए है। पीडिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि डॉक्टर कार्य के दौरान उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इसके अलावा डॉक्टर ने पीडित को जान से मारने की धमकी दी थी। सामने आया है कि पीडित ने नर्सिंग कोर्स किया है और इसके बाद उसकी हॉस्पिटल में जॉब लगी थी। पीडित डॉक्टर की इस हरकत से परेशान थी और उसने ये बात सबसे पहले अपनी मौसी को बताई।

मौसी को जब इस बारे में पता चला तो वो पीडित युवती को लेकर काठगोदाम थाने पहुंची। युवती ने पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया और डॉक्टर के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। पीडित युवती का ये भी आरोप है कि उसके ऊपर डॉक्टर द्वारा केस वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में हल्द्वानी, बुधवार को 6 में पढ़ने वाले छात्र की मौत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बस, ऑटो और टैक्सी चालक की हड़ताल, लोगों को हो रही है परेशानी

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी लाइवः तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, पुलिस ने इस तरह बचाई जान

यह भी पढ़ें:दर्दनाक सड़क हादसाः बाइक रपटने से हल्द्वानी के छात्र की मौत

यह भी पढ़ें:50 रुपए की सब्जी के चक्कर में हल्द्वानी में युवक का कट गया 10 हजार का जुर्माना


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top