Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवःफौजी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत,परिवारवालों ने लगाए आरोप

Ad

रामनगरः फौजी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत,परिवारवालों ने लगाए गंभीर आरोप

हल्द्वानीः रामनगर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां एक महिन से बीमार चल रही विवाहिता मौत हो गई। विवाहिता की मौत तब हुई जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। मामले में परिवारवलाों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रामनगर के जोगीपुरा निवासी कैलाश पांडे की बेटी प्रियंका (26) का विवाह साल 2016 में शंकपुर भूल निवासी पंकज जोशी के साथ हुआ। पंकज जोशी भारतीय सेना में जम्मू में तैनात हैं। उनका एक ढाई साल का बेटा भी है। घटना के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न करते थे। उनका आरोप है बीमार बेटी के इलाज में ससुरालियों ने लापरवाही बरती।

मुन्नी देवी का कहना है कि बहू बीमार चल रही थी और उसका इलाज भी कराया जा रहा था। गुरुवार को हालत बिगड़ी तो उसे बृजेश अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान का कहना है कि विवाहिता की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चले पाएगी। मृतका की कोरोना जांच भी कराई जाएगी। ताकि मौत की सही वजह का पता लग सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top