Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस से नही बच पाओगे,एंबुलेंस में चोरी का सामान ले जा रहे थे,पकड़े गए

Ad

हल्द्वानीः लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया। कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए जहां लोग घरों में रह रहे हैं। वहीं चोर अपने काले धंधो को अंजाम देने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। पुलिस भी चोरों पर अपनी सख्त नजर बनाए हुए हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां लॉकडाउन के बीच चोरी के माल की सप्लाई करने के लिये चोरों ने एंबुलेंस का सहारा तो लिया। लेकिन पुलिस ने उनके इरादों का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले बनभूलपुरा इलाके के गौला पार्किंग में खड़ी एक कार से अज्ञात चोरों ने टायर और अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस चोरों की तलाश के लिए जुट गई। सोमवार देर शाम बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार को सूचना मिली कि दो युवक चोरी के सामान को एक एंबुलेंस में रखकर गौला रोड से राजपुरा की तरफ जा रहे हैं। सुशील कुमार ने गौला बाईपास रोड पर एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली तो उसमें से चोरी के टायर, स्टेपनी और अन्य सामान बरामद किया गया।

सुशील कुमार का कहना है कि एंबुलेंस में सवार गौजाजाली निवासी जावेद और मुन्ना टायर चोरी करने के बाद उन्हें राजपुरा में बेचने जा रहे थे । दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी का माल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने एंबुलेंस को भी सीज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top