Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मुखानी : सालों का इंतजार होगा खत्म, ये कंपनी बनाएगी फ्लाईओवर

Ad

हल्द्वानी: शहर में जाम ने लोगों को काफी वक्त से परेशान किया हुआ है। हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरीके थम सी गई है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी राहत नहीं मिली। जाम की असली वजह मुख्य सड़कों में अतिक्रमण भी है। कालाढूंगी रोड (मुखानी) में कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाया गया और लोगों को जाम से निजात देने के लिए फ्लाईओवर निर्माण की ओर कार्य शुरू हो गया है। इस दिशा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए कंपनी का चयन हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह जिम्मा फरीदाबाद की क्राफ्ट इंडिया को  दिया गया है। कंपनी द्वारा सर्वे किया जाएगा और बताएगी कि भीड़-भाड़ व तंग एरिया के बीच में फ्लाईओवर कैसे बनेगा। पूरा डिजाइन तैयार करने के साथ कंपनी निर्माण खर्च का ब्यौरा देगी।आचार संहिता हटने के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि मुखानी चौराहे पर जाम की समस्या सालों से लोगों को परेशान कर रही है।

मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो प्रशासन ने भी एक्शन लिया। जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण को चिह्नित कर 71 कब्जे हटाए गए। वहीं, फ्लाईओवर निर्माण को लेकर लोनिवि ने देश भर की कंपनियों से प्रस्ताव मांगा था। इस लिस्ट में फरीदाबाद की क्राफ्ट इंडिया व गुजरात की ट्रांस लिंक को अंतिम दो नामों में शामिल गया। अब फरीदाबाद वाली कंपनी को काम सौंप दिया गया है। लोनिवि अफसरों के अनुसार वार्ता के बाद कंपनी ने साढ़े तीन लाख रुपये का बजट कम भी किया है। अब डिजाइन तैयार करने के लिए जीएसटी के साथ 18 लाख रुपये भुगतान करने होंगे। 23 मई को आचार संंहिता खत्म होने के बाद परीक्षण शुरू होगा।

साल 2015 में जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई गई लेकिन उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। बाद में प्लाईओवर के विषय पर चर्चा तो हुई लेकिन मामला ठंडे बिस्तर पर चला गया। वैसे मुखानी चौराहे पर सड़क 18 फीट चौड़ी है, जो फ्लाईओवर निर्माण के लिहाज से कम है। इस बारे में लोकनिर्माण विभाग ने कंपनी हर स्तर पर प्रयास कर नक्शा तैयार करने को कहा है। यह भी कहा जा रहा है कि विकल्प के तौर पर एलीवेटेड रोड की संभावनाएं तलाशी जा रही है। पीलीकोठी से नवाबी रोड तक इसमें कवर होगी।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top