Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गजब हो गया,मिस उत्तराखंड के नाम पर युवतियों से ठगे हजारों रुपये

Ad

हल्द्वानीः शहर में ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बार ठग ने अपना निशाना शहर के उन युवक-युवतियों को बनाया जो मिस्टर एड मिस उत्तराखंड बनने का सपना देख रहे थे। इवेंट ऑर्गनाइजर ने अलग-अलग चार्ज के नाम पर उनसे हजारों रुपये हड़प लिए और फिर ऑस्ट्रेलिया भाग गया। ठगी के बारे में पता चलते ही पीड़ित युवक-युवतियों ने मुखानी थाने में पहुंचकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि आरोपी का नाम दीप ढिंडसा बताया जा रहा है। वो सितारगंज में रहता है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी दीप ढिंडसा से उनकी मुलाकात एक फैशन शो में हुई थी। उसने खुद को इवेंट ऑर्गनाइजर बताया और मिस्टर,मिस एंड मिसेज उत्तराखंज कांटेस्ट कराने का झांसा दिया। मॉडलिंग का सपना देख रहे कई युवक-युवतियों ने कांटेस्ट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके लिए हर प्रतिभागी से 5-5 हजार रुपये वसूले गए। बताया जा रहा है कि इसे लेकर 14 फरवरी को कुसुमखेड़ा के एक रेस्टोरेंट में उनका ऑडिशन भी हुआ था।

युवतियों को बताया कि मिस उत्तराखंड कांटेस्ट रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में होगा। ऑडिशन खत्म होने के बाद आरोपी दीप ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। ठगी का पता चलते ही 4 युवक-युवती थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस जांच में आरोपी के फेसबुक अकाउंट की लोकेशन ऑस्ट्रेलिया में आ रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।

ps-prokerala.com

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top