Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी : मुख्य सड़क पर आग का गोला बन गया ट्रक, लाखों का सामान स्वाहा

Ad

हल्द्वानी: शहर की रामपुर रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रक में अचानक आग गई। ट्रक में सीमेंट भरा हुआ था। ट्रक रामपुर रोड और गोरापड़ाव बाईपास पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसमें आग गई। आग ने बिना देरी किए पूरे ट्रक को अपने चपेट में ले लिया। मुख्य सड़क पर ट्रक पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लपटे तेज थी और लोगों को नुकसान ना हो उसके लिए कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रोकना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना के बारे में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।  खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी घटना स्थाल पर पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि आग सबसे पहले ट्रक के बोनट पर लगी और उसके बाद उसने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है लेकिन सीमेंट के ट्रक में आग लगने से लाखों रुपए के माल का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top