Nainital-Haldwani News

एसटीएच में कोरोना मरीज अब ले सकेंगे टीवी और फ्री WiFi का आनंद,खेल सकेंगे कैरम

Ad

एसटीएच में कोरोना मरीज अब ले सकेंग टीवी और फ्री WiFi का आनंद,खेल सकेंग कैरम

हल्द्वानीः शहर के विख्यात सुशीला तिवारी अस्पताल से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज अब बोर नहीं होंगे। मरीजों को मोटीवेट करने के साथ-साथ उनके मनोरंजन के लिए हर स्तर की व्यवस्था की जा रही है। वार्डों में मरीज टीवी देख सकेंगे और इंडोर खेल का भी आनंद ले सकेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जल्द इंतजाम करने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सुशीला तिवारी अस्पताल के नोडल प्रभारी व केएमवीएन के एमडी रोहित मीणा का कहना है कि सभी वार्ड में टीवी लगाए जाएंगे। टीवी में देश-दुनिया की खबरों के साथ-साथ फिल्म और नाटकों का भी लुफ्त उठा सकेंगे। साथ ही मरीजों के लिए कैरम,चैस,लूडो का भी इंतजाम किया जा रहा है। इतना ही नही मरीजों को अस्पताल में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए इलेक्ट्रिक केटल लगाने की व्यवस्था कर दी है। इससे सभी मरीजों को गरमपानी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top