Nainital-Haldwani News

राष्ट्रीय एकता दिवस, वैंडी के विद्यार्थियों ने किया सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन

Ad

हल्द्वानी: राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुरुवार को गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेडरी स्कूर में सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस तरह से सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन स्कूल परिसर में मनाया गया। एकता दिवस पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन तथा पोस्टर बैनर और मैराथन रेस का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में तनुजा जोशी पहले, चेतना दूसरे और हर्ष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन में हर्षिता आर्य ने पहला,दीक्षा बोरा ने दूसरा और सानिया राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।निबंध लेखन में चारू कन्याल ने पहला, मानस्वी अधिकारी ने दूसरे स्थान और खुशी बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैराथन रेस में बालक वर्ग में ध्रुव बोरा ने पहला, अनिकेत आर्या ने दूसरा और प्रथम बोरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रुचि बेलवाल को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर गुंजन बेलवाल रही। वहीं तीसरा स्थान पर हिमानी रावत को संतोष करना पड़ा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विकल बवाड़ी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी। इसके अलावा उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया इस। दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं- मंजू थापा, राहुल कुमार, गीता रौतेला, अंजली नेगी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top