Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: एक गांव में 102 अपात्र राशन कार्ड धारक पकड़े गए, एक शिकायत ने खोली पोल…

एक बार में दो जगहों से सरकारी राशन लेने वाले नपेंगे,नैनीताल जिले की जांच में खुली पोल
Ad

Haldwani: फर्जी तरीके से राशन कार्ड का उपयोग कर सस्ता राशन ले रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शासन द्वारा निर्देश मिलने के बाद हल्दुचौड़ के ग्राम जग्गी बंगर में जांच की गई तो 102 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए और अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि एक शिकायतकर्ता द्वारा शासन में शिकायत की गई थी कि गांव में कई लोग ऐसे हैं जो फर्जी तरीके से राष्ट्रीय खाद्य योजना का लाभ ले रहे हैं। यानी उनके पास राशन लेने हेतु राशन कार्ड गलत जानकारी देकर बनाया गया है।

इसके बाद एसडीम, डीएसओ और ग्राम विकास अधिकारी की संयुक्त टीम को जांच के निर्देश दिए गए। जग्गी बंगर में घर-घर जाकर राशन कार्ड धारकों की जांच शुरू की गई। जांच के बाद मामला सत्य पाया गया और 102 अपात्र राशन कार्ड धारक पाए गए हैं। यह बात भी सामने आई है कि कई राशन कार्ड धारक मौजूदा वक्त में गांव में निवास नहीं करते हैं। इसके अलावा कई लोगों ने गलत तरीके से सफेद राशन कार्ड बनाया है।

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया नियम अनुसार राशन कार्ड धारकों के कार्ड को बदल जाएगा तो वहीं जो लोग दिए गए पते पर निवास नहीं करते हैं, उनके राशन कार्ड को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top