Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा मामले में पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार, 60 से अधिक उपद्रवी हिरासत में…

Ad

Haldwani: Banbhulpura: Police: Curfew: बनभूलपुरा में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। बनभूलपुरा मामले में मुख्य सचिव ने कुमांऊ आयुक्त को जांच सौंपी है। वहीं पुलिस अब वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर हर दंगाई तक पहुंच रही है। पुलिस ने भारी फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 60 लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। (Police Arresting in Haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों की मानें तो 60 से ऊपर दंगाईयों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें क्षेत्र दंगा भड़काने वाले मुख्य आरोपी भी है। बता दे कि शनिवार को हिंसाग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि निवर्तमान पार्षद महबूब आलम, निवर्तमान पार्षद जीशान, सपा नेता अरशद अयूब, असलम चौधरी और सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया है। (Police Action in Banbhulpura Matter)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top