Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पहले की तरह होगी रजिस्ट्री, रेरा के लिए कमेटी बनाने का निर्णय

Ad

हल्द्वानी: रेरा एवं विकास प्राधिकरण द्वारा लागू किए नियमों के खिलाफ कई दिनों से हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे स्थित बुध पार्क में धरना दे रहे युवा किसान संघर्ष समिति को राहत मिली है। समिति ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सभी को सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में एक कमेटी बनाने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कमेटी अगले 6 महीनों में रिपोर्ट पेश करेगी। इस कमेटी में युवा किसान संघर्ष समिति के सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। पूर्व में प्राधिकरण के नियमों को लेकर जो भी कार्रवाई की गई है, उसको समाप्त करने की भी निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की भांति अब किसान अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने देहरादून में मुलाकात की, जिसमें मुख्य रूप से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेन्द्र रौतेला,राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान बलजीत सिंह, अर्जुन बिष्ट, परीक्षित मिश्रा समेत कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top