Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एसएसपी मीणा ने किए दो खुलासे,SOG को दिया नशे के सौदागरों का इंतजाम करने का टास्क

Ad

हल्द्वानी: नवनियुक्त एसएसपी पह्लाद नारायण मीणा ने कार्यभार संभालने के दूसरे दिन दो खुलासे किए। पुलिस और एस ओ जी की टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को अस्पताल से गिरफ्तार किया तो वही हल्द्वानी में फर्जी कंपनी के माध्यम से लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

खुलासे के दौरान एसएसपी ने कहा कि जिले में लोगों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि जनता द्वारा मिले फीडबैक से हालात पहले से बेहतर हो। वहीं जनता के साथ पुलिस के बीच कोऑर्डिनेशन को बेहतर करना भी महत्वपूर्ण कार्य हैं।

एसएसपी ने मौके पर ही एसओजी की टीम को नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने का भी टास्क दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में मौजूद एक-एक सौदागरों का इंतजाम करना होगा और इसी तरीके के निर्देश उन्होंने टीम को भी दिए हैं। एसएसपी के एक्शन से साफ है कि नैनीताल में नशे का कारोबार कर रहे लोगों की जगह खुला आसमान के नीचे नहीं बल्कि बंद कालकोठरी में होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top