Nainital-Haldwani News

YOUTUBER सौरभ जोशी के घर चोरी मामले में केस दर्ज, नया अपडेट सामने आया

उत्तराखंड के सौरव जोशी ने किया कमाल, Youtube पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स पाने वाले पहले भारतीय व्लॉगर बने
Ad

हल्द्वानी: शहर में चोरी की एक घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। देश के विख्यात यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के घर पर चोरी हुई है। मामला सोमवार का है और वह अपने परिवार के साथ ओलिबिया कॉलोनी रामपुर रोड रहते हैं। इस मामले में उनके पिता ने मामला दर्ज करा लिया है। उन्होंने जानकारी दी कि वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव कौसानी में पूजा कराने गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस का मानना है कि घर से करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई हो सकती है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात एक बजे चोर ने उनके घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर कमरे से ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ली। चोर ने सीसीटीवी के डीवीआर को भी हानि पहुंचाई है। पिछले दिनों कॉलोनी की चार दिवारी टूट गई थी और यही चोर घर के अंदर दाखिल हुआ।

बता दें कि सौरभ जोशी सोशल मीडिया पर काफी विख्यात हैं। उनके वीडियो रोजाना लाखों लोग देखते हैं। सौरभ जोशी स्कूली बच्चों में काफी पोपूलर हैं। उन्हें कई बार मशहूर एंकर्स और अभिनेताओं ने भी अपने घर बुलाया है और उनकी कहानी जानी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top